NEET Topper Tanishka Yadav Welcomed In Narnaul|तनिष्का का नारनौल में स्वागत समेत हरियाणा की खबरें

2022-09-10 11

#NeetUg #Tanishkayadav #Welcome #Narnaul
नीट यूजी में देश में प्रथम रही तनिष्का यादव शनिवार को हरियाणा के नारनौल में अपने गांव मिर्जापुर बाछोद पहुंची। गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने इस उपलब्धि पर उनको पलकों पर बैठा लिया। गांव में पहुंचने से पूर्व गांव की सीमा पर ही तनिष्का यादव का डीजे और आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद तनिष्का यादव को खुली गाड़ी में बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया। गांव में भी जगह जगह पर स्वागत किया गया। इसके बाद गांव के एक मैरिज पैलेस में समारोह का आयोजन किया गया।